{"_id":"5af09d694f1c1b64098b8bdc","slug":"31525718377-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत ट्रांसफार्मर में लगी आग, कई दुकानें जलकर खाक हुईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत ट्रांसफार्मर में लगी आग, कई दुकानें जलकर खाक हुईं
Updated Tue, 08 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। पिछले कई दिनों से विद्युत ट्रांसफार्मर में हो रहे तेल के रिसाव के कारण सोमवार को नगर के मदनी मार्ग पर खराब ट्रांसफार्मर में भयंकर आग लग गई। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। आग लगने से उसके पास की तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। हालांकि एक पान के खोखे में सो रहे दो बच्चे बाल बाल बचे। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, जबकि निगम अधिकारी भी लेट लतीफी के कारण वहां देरी से पहुंचे।
सोमवार की दोपहर करीब 2.15 बजे मदनी मार्ग उस समय अफरा तफरी मच गई। जब जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अरशद मदनी के घर के बराबर में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग की ऊंची ऊंची लपटों को देख वहां स्थित दुकानदार अपनी अपनी दुकानें छोड़कर भाग खड़े हुए। इस दौरान आग ने वहां स्थित अखबार हॉकर मो. तैय्यब, पनवाड़ी मो. खुर्शीद और हाफिज अफजाल की जनरल स्टोर को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते तीनों अस्थाई दुकानें जलकर राख हो गईं। जिस समय आग लगी उस समय पान के खोखे में दो बच्चे सोए हुए थे। जिन्हें लोगों ने तुरंत ही बाहर निकाल लिया। आग लगने से लाखों रुपये का का नुकसान हुआ है। वहीं, सूचना मिलने के करीब पौन घंटे के बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। लोगों का आरोप है कि जिस ट्रांसफार्मर में आग लगी उसमें पिछले कई दिनों से तेल का रिसाव हो रहा था। कई बार निगम अधिकारियों से शिकायत भी की गई। लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। गनीमत रही कि आग लगने से विद्युत तार टूटकर सड़क पर नहीं गिरे। वरना बहुत से लोग इनकी चपेट में आ सकते थे। लोगों ने उच्चाधिकारियों से गरीब दुकानदारों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। ताकि वह फिर से अपना रोजगार खड़ा कर सकें। बता दें कि निगम की लापरवाही के कारण बीते दिनों मोहल्ला सराय मालियान में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने के चलते दो लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया था।
आबादी के बीच रखे हुए तीन ट्रांसफार्मर, कभी भी सकता है बड़ा हादसा
देवबंद। जिस स्थान पर आग लगी वहां एक नहीं बल्कि तीन ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। जबकि इस मार्ग पर दारुल उलूम होने के चलते यहां चौबीसों घंटे लोगों की आवाजाही लगी रहती है। इतना ही नहीं यहां इस मार्ग से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन भी लोगों की टेंशन बढ़ाकर रखती है। लोगों के विरोध करने के बावूजद भी निगम अधिकारियों ने हठधर्मी दिखाते हुए कई वर्ष पूर्व यहां विद्युत ट्रांसफार्मर रखे थे। जिससे हर समय हादसों का डर बना रहता है। लोगों ने उच्चाधिकारियों से जनहित को ध्यान में रखते हुए वहां से विद्युत ट्रांसफार्मरों को हटाए जाने की मांग की है।