फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर दिए विवादित बयान पर भड़के उलमा...कहा

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर दिए विवादित बयान पर भड़के उलमा...कहा

Thu, 26 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर दिए विवादित बयान पर भड़के उलमा...कहा
सुब्रमण्यम स्वामी के बयान पर भड़के देवबंदी उलमा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को आतंकवादियों के विचारों का अड्डा बताए जाने पर देवबंदी उलमा भड़क गए हैं। उलमाओं ने कहा कि सुब्रमण्यम स्वामी दिमागी संतुलन खो चुके, इसलिए उन्हें इलाज की सख्त जरूरत है।

दारुल उलूम अशरफिया के मोहतमिम मौलाना सालिम अशरफ कासमी का कहना है कि इस तरह के विवादित बयान देकर नेता भारत की संस्कृति और एकता को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। पहले मदरसों को आतंकवाद का अड्डा बताया जाता था और अब यूनिवर्सिटियों का रुख किया जा रहा है। ऐसे हालात में बच्चे तालीम हासिल करने कहां जाएं। फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि मुल्क की जितनी खुफिया एजेंसी हैं उन सबकी नजर यूनिवर्सिटी और मदरसों पर रहती है। लेकिन आज तक इनमें कोई गलत गतिविधियों में शामिल नहीं मिला। सुब्रमण्यम स्वामी को इसकी खबर कहां से लग गई यह सोच का विषय है और ये एजेंसियों के ऊपर भी सवाल खड़ा करने वाला मामला है। मुफ्ती अरशद ने कहा कि मुस्लिम तंजीमों और यूनिवर्सिटी प्रशासन को चाहिए कि वह सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ नोटिस जारी करें। तंजीम उलमा-ए-हिंद के प्रदेशाध्यक्ष मौलाना नदीमुलवाजदी का कहना है कि सुब्रमण्यम स्वामी का मकसद केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed