{"_id":"5ad0fdce4f1c1b64098b4638","slug":"31523645902-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूडो का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूडो का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूडो का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं बेल्ट परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई। इसमें प्रदेश भर से चुनिंदा 75 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनमें से खिलाड़ियों का चयन बंगलूरू में होने वाली राष्ट्रीय जूडो प्रशिक्षण शिविर के लिए किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश जूडो संघ के तत्वावधान में जिला जूडो संघ की ओर से आयोजित शिविर का शुभारंभ महापौर संजीव वालिया और अंतर्राष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। महापौर ने खिलाड़ियों को पूरी मेहनत और लगन के साथ हिस्सा लेने की अपील की। दीपक गुप्ता ने बताया कि शिविर में जूडो का प्रशिक्षण देने के साथ ही बेल्ट के लिए परीक्षा भी होगी। यहां से चुने जाने वाले खिलाड़ी 28 अप्रैल से तीन मई तक बंगलूरू में होने वाली राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर और ब्लैक बेल्ट परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर विवेक गर्ग, सुहेल अहमद, सुषमा सिंह, राजी शर्मा आदि मौजूद रहीं।