{"_id":"5ab7ff7c4f1c1ba2238b7365","slug":"31522007932-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर भड़के ग्रामीण
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर भड़के ग्रामीण
देवबंद। सड़क निर्माण में ठेकेदार पर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर घेराव किया। वहीं, हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
देवबंद-अंबहेटा शेखां मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। रविवार को ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को बीच में ही रुकवाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा की जिपं सदस्य शशी त्यागी, कमल त्यागी, ऋषभ त्यागी ने आरोप लगाया कि ठेकेदार सड़क के निर्माण कार्य में घटिया स्तर की सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है। जबकि लंबे समय के बाद सड़क का निर्माण आरंभ हुआ है। परंतु घटिया सामग्री लगने से उक्त मार्ग ज्यादा दिन तक नहीं चल पाएगा। इसी दौरान मौके पर पहुंचे ठेकेदार का ग्रामीणों ने घेराव करते हुए उसे जमकर खरी खोटी सुनाई। सूचना मिलते ही कोतवाल पंकज त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। दूसरी ओर ठेकेदार नीरज बालियान ने बताया कि मार्ग के निर्माण में मानक के अनुसार सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।