फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शिक्षक संघ के जिला, तहसील व ब्लॉक पदाधिकारी घोषित

शिक्षक संघ के जिला, तहसील व ब्लॉक पदाधिकारी घोषित

Tue, 20 Mar 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक संघ के जिला, तहसील व ब्लॉक पदाधिकारी घोषित
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। साथ ही तहसील और ब्लॉकों में अध्यक्ष और मंत्री भी घोषित कर दिए गए हैं। नेत्रपाल सिंह को जिलाध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव अधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा के द्वारा नामित चुनाव अधिकारी मंडलीय मंत्री हरीपाल सिंह के द्वारा सोमवार को नए पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी में वीके अग्रवाल, अभ्भन सिंह और राजेश्वर बंधु को संरक्षक बनाया गया है। नेत्रपाल सिंह चौहान को जिलाध्यक्ष, रविंद्र पंवार को जिला संयोजक और सुषमा राजपूत को महिला जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ. सुशील पुंडीर, ऋषिपाल सिंह, जेपी त्यागी, डॉ. सादाराम, दिनेश गुप्ता, गौरव मिश्रा, शिवनंदन, डॉ. अरविंद शर्मा, सुरेश पंवार और डॉ. राजकुमार को दी गई है। अनिल शर्मा जिलामंत्री बनाए गए हैं, जबकि इंदु रानी को संयुक्त मंत्री महिला, डॉ. बृजमोहन द्विवेदी को जिला संगठन मंत्री तथा राजेश यादव को जिला प्रेस प्रवक्ता बनाया गया है। बीरबल सिंह, सुरेश पंवार, राजेश त्यागी, विकास गुप्ता, सुशील सैनी, रामबीर सिंह, राकेश सिंह, सुनल कुमार, पंकज जैन, जसबीर सिंह और जगमाल सिंह को संयुक्त मंत्री बनाया गया है। जवाहर सिंह यादव कोषाध्यक्ष और मोहिद ली खान आय व्यय निरीक्षक बनाए गए हैं। 44 लोग जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन

-----------------------------------
तहसील अध्यक्ष और मंत्री
संगठन में सहारनपुर तहसील में कमल सिंह को अध्यक्ष और पंकज यादव को मंत्री, रामपुर तहसील में सुरेंद्र कुमार चौहान को अध्यक्ष और अजब सिंह को मंत्री, देवबंद तहसील में राजेंद्र चौहान को अध्यक्ष और राजेश शर्मा को मंत्री बनाया गया है। नकुड़ तहसील में पवन सैनी को अध्यक्ष और रमन सिंह चौहान को मंत्री तथा बेहट तहसील में अरुण गौतम को अध्यक्ष और योगेश सैनी को मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------
ब्लॉक अध्यक्ष और मंत्री
रामपुर ब्लॉक में दीपक श्रीवाल अध्यक्ष और रविशंकर पुंडीर मंत्री, देवबंद ब्लॉक में भंवर सिंह अध्यक्ष और अजय कुमार सैनी मंत्री, नागल ब्लॉक में श्रवण कुमार अध्यक्ष और अनिल कुमार मंत्री, पुवांरका ब्लॉक में पवन सिंह यादव अध्यक्ष और मेघराज सिंह मंत्री, मुजफ्फराबाद ब्लॉक में भोपाल सिंह अध्यक्ष और विपिन धीमान मंत्री बनाए गए हैं। साढ़ौली ब्लॉक में धर्मेंद्र कुमार अध्यक्ष और दुर्गा प्रसाद मंत्री, सरसावा ब्लॉक में मांगेराम अध्यक्ष और करणवीर सिंह मंत्री, नकुड़ ब्लॉक में सुभाष गुप्ता अध्यक्ष और अक्षय जैन मंत्री, गंगोह ब्लॉक में शाजान अली अध्यक्ष और आनंद प्रकाश शर्मा मंत्री, नानौता ब्लॉक में नंदकिशोर शर्मा अध्यक्ष और नीरज कुमार मंत्री, बलियाखेड़ी ब्लॉक में डॉ. संजीव रंजन अध्यक्ष और पंकज कुमार मंत्री बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed