फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डीआईजी ने पढ़ाया सख्त पुलिसिंग का पाठ

डीआईजी ने पढ़ाया सख्त पुलिसिंग का पाठ

Tue, 13 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
डीआईजी ने पढ़ाया सख्त पुलिसिंग का पाठ
डीआईजी ने पढ़ाया सख्त पुलिसिंग का पाठ
विज्ञापन

सहारनपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक शरद सचान ने कहा है कि जिले में आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस कार्रवाई करे। जेल में बंद अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाए, चेक पोस्टों पर सख्ती से चेकिंग की जाए। शराब की तस्करी, अवैध खनन, गोकशी एवं अवैध असलाह की बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
डीआईजी शरद सचान मंगलवार को कैंप कार्यालय पर परिक्षेत्र के तीनों जनपदों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध बैठक में दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि शाकंभरी देवी मेला और राम नवमी का त्यौहार है। ऐसे में जिले की कानून व्यवस्था बनाए जाने के लिए असामाजिक तत्वों पर पुलिस नजर रखे। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र की सभी चेकपोस्टों पर संदिग्ध तत्वों की अभियान चलाकर सघन चेकिंग की जाए। इसके अलावा शहरी इलाकों में रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, महत्वपूर्ण स्थानों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों मॉल्स सिनेमाघर, महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल तथा मुख्य बाजार में पुलिस प्रबंध किया जाए। प्रतिदिन सुबह बैंक एवं सराफ व्यापारियों की दुकान खुलने के समय इनके आसपास तथा आने-जाने वाले रास्तों पर चेकिंग कराई जाए। घटनाओं का समय सीमा निर्धारित कर खुलासा किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन थाना क्षेत्रों में अपराध बढ़ रहे हैं, उन थानाध्यक्षों को चेतावनी दी जाए। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए थाना स्तर पर बैठक कराई जाए। जेल में बंद अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए और उनके द्वारा दी जाने वाली धमकियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पेशी के दौरान बंदियों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाए। लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने पेंशनरों के लंबित देयकों की जानकारी कर शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed