{"_id":"5a8483714f1c1b8e238b885e","slug":"31518633841-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता पूजन दिवस के रूप में मनाया वेलेंटाइन डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता पूजन दिवस के रूप में मनाया वेलेंटाइन डे
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता-पिता पूजन दिवस के रूप में मनाया वेलेंटाइन डे
सहारनपुर। वेलेंटाइन डे के मौके पर महिला उत्थान मंडल द्वारा माता-पिता पूजन दिवस के रूप में मनाया गया। बालक-बालिकाओं ने अपने माता-पिता का पूजन कर भारतीय संस्कृति के संस्कारों के दर्शन कराए।
गऊ शाला रोड स्थित एक सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष उर्मिला कालड़ा ने बताया कि बालक-बालिकाओं ने अपने माता-पिता को तिलक लगाया और आरती उतारी। सचिव दीपा ने बताया कि भारत ऋषि मुनियों और संतों की पावन धरती है। श्री योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष कामेश्वर कपूर ने बताया कि आसाराम बापू के प्रेरणा से यह कार्यक्रम पिछले 14 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। सत्यपाल चुग, राजेश्वर सैनी, मोती लाल, सूरज प्रकाश, वीना, बाला, पूजा मौजूद रहे।
उधर, नुमाइश कैंप स्थित श्रीश्री गोदेवी मंदिर में वंदेमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट के संस्थापक विजयकांत चौहान के नेेतृत्व माता-पिता पूजन दिवस मनाया गया। इसमें राजकुमार, विवेक प्रताप, ममता चानना, कृष्णा देवी, आशा चौहान, नितिन बाठला, रमा सेतिया, अजय कुमार, नरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, आशीष कुमार, अमित जैन मौजूद रहे।