{"_id":"5a2edb614f1c1baf678c108b","slug":"31513020257-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"र-नारायण सेवा कार्य सबसे बड़ा महान यज्ञ : प्रियदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
र-नारायण सेवा कार्य सबसे बड़ा महान यज्ञ : प्रियदास
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। श्री गीता भवन में सोमवार को गीता जयंती के उपलक्ष्य में 32वां नर-नारायण सेवा यज्ञ समारोह आयोजित किया गया, जिसमें वृंदावन के संत प्रियदास जी महाराज ने समिति द्वारा किए गए नर-नारायण सेवा कार्यों को महान यज्ञ बताया है।
संत ने बताया कि हर प्राणी को जीवन में धर्म का पालन करना चाहिए। धर्म को जीवन में लाने से प्राणी को सुख शांति मिलती है। साध्वी चित्रा शुक्ला ने कहा कि गीता भगवान की वाणी है। श्रीमद्भागवत भगवान की लीला है। गीता भारतीय संस्कृति पर आधारित है। इस मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सौरभ अग्रवाल व गौरव अग्रवाल ने किया। धर्म ध्वज की स्थापना मनोज बंसल ने की। व्यापारी नेता दीपकराज सिंघल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पूजा समिति अध्यक्ष अजय बंसल ने कराई। सुधीर गर्ग ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
महाराजा अग्रसैन महिला मंडल द्वारा असहाय व्यक्ति को ट्राई साइकिल भेंट की गई। इनके अलावा निर्धन व असहाय व्यक्तियों को व्हील चेयर तथा संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों के लिए राशन दिया गया। पं. विनय प्रकाश तिवारी व बलवंत मित्तल को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। संरक्षक श्याम कुमार अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा कार्यों में समिति का योगदान जारी रहेगा। इस मौके पर बनारसी प्रसाद अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अशोक गुप्ता, संजय मित्तल, नीरज मित्तल, सुशील कर्णवाल, विपिनराज गर्ग, अरुण गोयल, देवीदयाल शर्मा, राजेश सिंघल, महेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।