{"_id":"5a2c2c534f1c1bf4688c0410","slug":"31512844371-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री लगाने पर गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री लगाने पर गुस्सा
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। ग्राम फकरेडा में निर्माणधीन पुलिया में इस्तेमाल की जा रही घटिया सामग्री को लेकर ग्रामीणों में विभागीय ठेकेदार के प्रति आक्रोश है।
ग्रामीणों लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मौके पर आकर निर्माण सामग्री की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में बताया कि फकरेडा गांव में पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। उनका आरोप है कि इसमें घटिया सामग्री पीली ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही घटिया किस्म के सीमेंट और रेत का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में पुलिया कमजोर रह जाएगी, जिसके धंसने से कभी भी हादसा हो सकता है। संदीप, शीशपाल, गौरव, प्रीतम, अंकित, प्रमोद आदि ग्रामीणों ने डीएम से मांग की कि वे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेज कर पुलिया में प्रयोग हो रही सामग्री की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करें।