फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   उतरी रेलवे के महाप्रबंधक के सहारनपुर पहुंचने पर मची खलबली

उतरी रेलवे के महाप्रबंधक के सहारनपुर पहुंचने पर मची खलबली

Sat, 09 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
उतरी रेलवे के महाप्रबंधक के सहारनपुर पहुंचने पर मची खलबली
सहारनपुर। उत्तरी रेलवे महाप्रबंधक विश्वेश चौबे के अचानक सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से अधिकारियों में खलबली मच गई। अधिकारी रात में ही रेलवे स्टेशन पहुंचे। सूचना मिलते ही डीआरएम अंबाला भी सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। जहां से सुबह जगादरी कार्यशाला के निरीक्षण के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात लगभग ढाई बजे स्पेशल ट्रेन से नार्दर्न रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे जगादरी वर्कशॉप के निरीक्षण के लिए सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जीएम के सहारनपुर स्टेशन पर रुकने की सूचना जैसे ही सहारनपुर रेलवे अधिकारियों को मिली तो खलबली मच गई। रात में ही वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक तक सभी अधिकारी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। अधिकारियों की धड़कनें तेज हो गईं। निरीक्षण किया तो कहीं किसी पर गाज न किर जाए।
विज्ञापन

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर जीएम नार्दर्न रेलवे के पहुंचने की सूचना मिलते ही अंबाला डिवजीन के डीआरएम डीसी शर्मा भी सहारनपुर पहुंचे। जीएम विश्वेश चौबे ने डीआरएम एवं अन्य अधिकारियों से क्षेत्र की स्थिति के बारे में चर्चा की और दिशा निर्देश दिए। सुबह लगभग आठ बजे जीएम की ट्रेन अन्य अधिकारियों की टीम के साथ जगादरी वर्कशॉप के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला डिवीजन के डीआरएम डीसी शर्मा ने बताया कि जीएम की ट्रेन सहारनपुर स्टेशन पर रुकी थी। सुबह वहां से जगादरी वर्कशॉप के लिए रवाना हुई। शुक्रवार को महाप्रबंधक ने जगादरी कार्यशाला के निरीक्षण किया।

रेलवे मेल सर्विस का कार्यालय शिफ्ट करने के विरोध में हंगामा
सहारनपुर। रेलवे रोड स्थित रेलवे मेल सर्विस के कार्यालय को गाजियाबाद शिफ्ट किए जाने का आरोप जगाते हुए कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। रेलवे कर्मचारी यूनियन के जनरल सेक्रेटरी नीरज त्यागी ने आरोप लगाया कि 1972 से यह कार्यालय सहारनपुर में स्थित है। लेकिन अधिकारी अपनी सुविधा के लिए रेलवे मेल सर्विस कार्यालय को गाजियाबाद शिफ्ट करना चाहते हैं। उन्होंने आरएमएस कार्यालय को शिफ्ट न किए जाने की मांग की।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed