{"_id":"5a25986e4f1c1b74698bfd64","slug":"31512413294-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम से मुलाकात कर गुजरात प्रचार को जाएंगे संजीव वालिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम से मुलाकात कर गुजरात प्रचार को जाएंगे संजीव वालिया
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पहले मेयर संजीव वालिया सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पार्टी उन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए भेजेगी। शनिवार को संजीव वालिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुुलाकात की थी।
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के सभी 14 महापौर की दिल्ली में बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री सभी महापौर को विकास कार्यों और जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। सहारनपुर के पहले मेयर संजीव वालिया भी प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पार्टी उन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए भेजेगी। मेयर संजीव वालिया ने बताया कि शनिवार को उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई थी। सीएम ने कड़े लहजे में कहा था कि जनता हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह के बाद वह लोगों की समस्याओं और महानगर के विकास के लिए कार्य शुरू कर देंगे। रविवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद वह गुजरात चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।