{"_id":"5a11d6a24f1c1bdb538be396","slug":"31511118498-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजागरुकता रैली से दिया सुरक्षा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजागरुकता रैली से दिया सुरक्षा का संदेश
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन जागरूकता रैली से दिया सुरक्षा का संदेश
सहारनपुर। वर्ल्ड डे ऑफ रेमेम्ब्रन्स फॉर रोड ट्रैफिक विक्टिम्स के अवसर पर रविवार को एक जन जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट परिसर से निकाली गई।
रैली को पुलिस उपमहानिरीक्षक केएस एमनुएल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में डीआईजी ने कहा कि यातायात के नियमों की जानकारी प्रत्येक नागरिक को होनी चाहिए ताकि वह दुर्घटनाओं से बच सके। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से ही उक्त रैली का आयोजन किया गया है। ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। यातायात के नियमों का पालन करके ही सड़क दुर्घटनाएं रोकी जा सकती है। दुपहिया वाहन चालक वाहन चलाते समय हेलमेट का अवश्य प्रयोग करें। डीएम पीके पांडेय व एसएसपी बबलू कुमार द्वारा मार्च का नेतृत्व किया गया। रैली कलक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर डा भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जाकर संपन्न हुई। आरटीओ केडी सिंह, आरटीओ प्रवर्तन लक्ष्मीकांत मिश्र, एआरटीओ अजीत श्रीवास्तव, पीटीओ राकेश मोहन, संभागीय निरीक्षक कुलदीप सिंह, क्रीड़ाधिकारी काशीनरेश यादव, एसएम रोडवेज एवं गणमान्यों द्वारा इस मार्च में भागेदारी की। स्टेडियम में सभी बच्चों को सड़क सुरक्षा संबंधित शपथ दिलाई गई।