{"_id":"59ff656c4f1c1b86698b99d2","slug":"31509909868-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र खोदने के विवाद में दो पक्ष आए आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्र खोदने के विवाद में दो पक्ष आए आमने-सामने
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। शव दफनाने को लेकर एक कब्रिस्तान में कब्र खोदे जाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद ही शव को दफनाया गया।
पीरबनी कालोनी स्थित कब्रिस्तान में एक शव को दफनाने को लेकर कब्र को खोदा जा रहा था। इसी दौरान एक पक्ष ने इस कब्रिस्तान में कब्र खोदने के लिए मना किया। उनका कहना था कि पास के ही एक अन्य कब्रिस्तान में शव को दफनाया जाए। जबकि दूसरे पक्ष का कहना था कि जिस कब्रिस्तान में कब्र खोदी जा रही है, उसकी शासन द्वारा चारदीवारी की जा चुकी है, ऐसे में वह जहां चाहे कब्र खोद पर शव को दफना सकते हैं। इसी विवाद को बढ़ता देख सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। दूसरे पक्ष द्वारा जिस कब्रिस्तान में कब्र खोदी जा रही थी बाद में शव को उसी कब्र में दफनाया गया। इसके बाद ही मामला शांत हुआ। इस दौरान अकरम, जिंदा हसन, हाजी शकील, इसलाम, इकराम, खुशनसीब, शकील अहिमद, नफीस, शहीद, फुरकान, वाहिद, यूनुस, मेहरबान, अफजाल आदि मौजूद थे।