फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अव्यवस्थाओं के खिलाफ रेलवे कर्मचारियों का धरना

अव्यवस्थाओं के खिलाफ रेलवे कर्मचारियों का धरना

Tue, 15 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं के खिलाफ रेलवे कर्मचारियों का धरना
अव्यवस्थाओं के खिलाफ रेलवे कर्मचारियों का धरना
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने रेलवे के मंडलीय अधिकारियों पर मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। यूनियन पदाधिकारियों ने इसके विरोध में सोमवार को स्टेशन परिसर में धरना देकर अपना विरोध प्रकट किया। व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

यूनियन के सहायक सचिव सुभाष त्यागी ने अंबाला डिवीजन के सीनियर डीएमई और अन्य अधिकारियों पर हिटलरशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। कहा कि उन्होंने अपनी मनमानी के चलते लोको शेड सहारनपुर में एसएसई को इंचार्ज बनाया हुआ है, जबकि अन्य जगहों पर सीएलआई इंचार्ज का कार्य कर रहे हैं। जब भी उनसे इस संबंध में बात की जाती है तो वह मालूम न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। लोको शेड में भी ड्राइवरों के रेस्ट के बारे में जब भी अधिकारियों से बात की जाती है तो कोई सार्थक जवाब नहीं मिलता है। मंडल उपाध्यक्ष अजय सिंह ने खानआलमपुरा यार्ड के कैरिज विभाग की समस्या उठाई। यूनियन ने समस्याओं का निस्तारण शीघ्र नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। धरने पर रामप्रीत, अतुल कुमा, मनमोहन सिंह, महेश शर्मा, वीके त्यागी, उपेंद्र गुप्ता, अशोक कुमार, ताराचंद, शशी कुमार, जितेंद्र कुमार, सुभाष त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed