फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कान्हा के स्वागत को सज गया शहर

कान्हा के स्वागत को सज गया शहर

Mon, 14 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
कान्हा के स्वागत को सज गया शहर
कान्हा के स्वागत के लिए सज गया शहर
विज्ञापन

सहारनपुर। भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। शहर में जन्माष्टमी को लेकर को सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ र्है। लड्डू, पेड़ों, माखन और मिश्री की जमकर खरीदारी हो रही है। इसके साथ ही लड्डू गोपाल को लोग श्रद्धा भाव से अपने घर लेकर जा रहे हैं।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर रविवार को बाजारों में रौनक रही। अभिभावकों ने बच्चों के लिए भगवान श्री कृष्ण-राधा के परिधान खरीदें। शहर में लगने वाली झांकियों की सजावट को अंतिम रूप दिया गया। दीनानाथ बाजार, रानी बाजार, बड़तला यादगार, कोर्ट रोड, पुलिस लाइन, गोविंदनगर, किशनपुरा, खलासी लाइन, हकीकत नगर, पटेलनगर, सुभाष नगर, न्यू पटेलनगर और चकराता मार्ग पर भव्य झांकियां लगाई जाती हैं, जिन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। वहीं, नगर निगम द्वारा मंदिरों के बाहर चूना छिड़काव, पथ प्रकाश और पानी की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन


मंदिरों में लगेंगी भव्य झांकियां
सहारनपुर। शहर के प्रमुख श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री शिव शक्ति तहसील सदर मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, हरी मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, श्री साईंधाम, श्री बालाजी धाम, श्री महेश्वरी पंचायती मंदिर मिश्रान खालापार, श्री बालाजी चोंताला मंदिर, पुलिस लाइन स्थित मंदिरों में भव्य झांकियों लगाई जाएंगी। इन सभी मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री कृष्ण की केसरिया घटा के होंगे दर्शन
सहारनपुर। श्री महेश्वरी पंचायती मंदिर मिश्रान खालापार में मथुरा के कारीगरों ने भगवान श्री कृष्ण की झांकी तैयार की है। झांकी देखने आने वाले लोगों को भगवान की केसरिया घटा के दर्शन कराए जाएंगे। माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल माहेश्वरी व हेमंत माहेश्वरी ने बताया कि भव्य झांकी तैयार की जा रही है। यह झांकी शहर की अन्य झांकियों से बिल्कुल अलग होगी। मथुरा के कारीगर झांकी के माध्यम से भगवान की केसरिया घटा के दर्शन कराएंगे। झांकी में सावन के महीने में राधा-कृष्ण वन में घूमते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही भगवान की बाल लीलाओं को भी दिखाया जाएगा। सुधीर माहेश्वरी, मनीष माहेश्वरी और राहुल माहेश्वरी द्वारा झांकी तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed