फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लीवर और गुर्दों को निशाना बना रहा मलेरिया

लीवर और गुर्दों को निशाना बना रहा मलेरिया

Mon, 14 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
लीवर और गुर्दों को निशाना बना रहा मलेरिया
लीवर और गुर्दों को निशाना बना रहा मलेरिया
विज्ञापन

सहारनपुर। समय के साथ बीमारियां भी अपना व्यवहार बदलती रहती हैं। इन दिनों मलेरिया के व्यवहार में भी बदलाव सामने आ रहा है। मलेरिया सीधे लीवर और गुर्दों को निशाना बना रहा है। दिल, शुगर और सांस के मरीजों तथा 60 साल की उम्र पूरी कर चुके मरीजों को अधिक खतरा है। ऐसे में जरूरी है कि बुखार की स्थिति में लापरवाही न बरतें और किसी अच्छे चिकित्सक से संपर्क कर सही इलाज शुरू कराएं।

जनपद में पिछले करीब डेढ महीने से मलेरिया और टाइफाइड का प्रकोप बना हुआ है। चिकित्सकों की मानें तो पहली बार मलेरिया का असर लीवर और गुर्दों पर अत्यधिक संख्या में मरीजों पर हो रहा है। मलेरिया के 60 फीसदी मरीजों की जांच में लीवर पर सूजन सामने आ रही है। इससे मरीज की भूख खत्म हो जाती है और मरीज लगातार कमजोरी की ओर चला जाता है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी ने बताया कि मलेरिया में लीवर और गुर्दों पर असर आना मलेरिया की टिपिकल अवस्था है। जिसमें सही और सटीक इलाज की जरूरत रहती है। मरीजों को चाहिए कि वह बुखार आने पर किसी अच्छे चिकित्सक से संपर्क कर इलाज शुरू कराएं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. कुनाल जैन बताते हैं कि मलेरिया से बचने का सबसे बेहतर उपाय मच्छरों को पनपने से रोकना है। बेहतर हो कि हम अपने आसपास मच्छरों को पैदा न होने दें। खाली डिब्बों, बर्तनों और टायर आदि में पानी जमा न होने दें। जहां पानी जमा हो वहां मिट्टी का तेल या डीजल डालें। मच्छरों से बचने के उपाय जैसे मच्छर दानी का उपयोग करें, फुल बाजू के कपड़े पहनें, मच्छरों को मारने के उपकरणों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

----
मलेरिया के लीवर पर प्रभाव के लक्षण

-पेशाब का पीला आना।
-आंखों का पीला हो जाना।
-भूख नहीं लगना और उल्टी आना।
-बेहोशी की हालत में चले जाना।
-लगातार हिचकी का बने रहना।
------------------------------
मलेरिया के गुर्दे पर असर के लक्षण

-हाथों और पैरों पर सूजन आना।
-पेशाब का न होना।
-ब्लड में यूनिया का बढ़ जाना।
-चेहरे का सूज जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed