{"_id":"596d088e4f1c1b16098b4596","slug":"31500317838-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम ने गरीबों के लिए शुरू किए निशुल्क कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम ने गरीबों के लिए शुरू किए निशुल्क कनेक्शन
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम ने गरीबों के लिए शुरू किए निशुल्क कनेक्शन
सहारनपुर। विद्युत निगम ने शत प्रतिशत लोगों को बिजली के कनेक्शन दिए जाने की मंशा के चलते अब गरीबों को बिजली के निशुल्क कनेक्शन देने की योजना शुरू कर दी है। एपीएल परिवारों को भी किश्तों में भुगतान पर नया कनेेक्शन दिया जा सकेगा। 23 जुलाई को शिविर लगाकर कनेक्शन जारी किए जाएंगे
विद्युत निगम चाहे कितना भी हर घर में बिजली पहुंचाने का दावा कर ले। लेकिन आज भी शहर से लेकर गांव तक सैकड़ों घरों घर ऐसे हैं जिनमें बिजली का कनेक्शन नहीं है। विद्युत निगम का मानना है कि कुछ लोग कनेक्शन नहीं होने के कारण दूसरे घरों से जोड़कर बिजली चला रहे हैं। जबकि कुछ गरीबों के घरों में अभी भी बिजली नहीं पहुंची है। ऐसे लोगों के लिए विद्युत निगम ने सुगम संयोजन योजना के तहत बिजली के निशुल्क कनेक्शन जारी करने की तैयारी की है। कनेक्शन पूरी तरह से निशुल्क दिया जाएगा, बिजली खर्च का ही पैसा लिया जाएगा। इससे हर घर में बिजली भी पहुंच जाएगी और विद्युत निगम का राजस्व भी बढ़ जाएगा।
इसके अलावा कुछ एपीएल परिवार भी गरीब हैं। जो बिजली का नया कनेक्शन लेने में असमर्थ हैं। विद्युत निगम एपीएल परिवारों को नया कनेक्शन किश्तों के भुगतान में देने को तैयार हैै। उपभोक्ताओं को लागू टैरिफ से ही बिजली का बिल देना होगा।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता आरके सिंह ने बताया कि शहर में रह रहे बीपीएल परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए निशुल्क कनेक्शन दिया जा रहा है। शहर में 23 जुलाई को घंटाघर स्थित विद्युत निगम के कार्यालय परिसर में निशुल्क कनेक्शन के लिए शिविर लगाया जाएगा। जिस व्यक्ति के पास बिजली के कनेक्शन नहीं है, वे लोग संबंधित अवर अभियंता, उपखंड अधिकारी, अधिशासी अभियंता से जानकारी लेकर तुरंत अपना पंजीकरण करा लें। उन्होंने बताया कि विद्युत निगम रियायती दरों पर एलईडी बल्बों का भी वितरण कर रहा है।