फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लें : हरमनजीत

शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लें : हरमनजीत

Sun, 02 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लें : हरमनजीत
शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लें : हरमनजीत
विज्ञापन


सहारनपुर। शहीद वीर अब्दुल हमीद मेमोरियल शिक्षा एवं सामाजिक समिति के तत्वावधान में वीर अब्दुल हमीद चौक पर शहीद वीर अब्दुल हमीद का जन्मदिन मनाया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वैद्य केशोराम शर्मा की स्मृति में लार्ड महावीरा एकेडमी की पूर्व प्रधानाचार्य डा. मंजू जैन को शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

चिलकाना रोड पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि मेजर हरमनजीत सिंह ने कहा कि हमें ऐसे वीर शहीद के त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेते हुए समस्त देशवासियों को राष्ट्र के प्रति अपने उत्तरदायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि भारत माता के सम्मान की रक्षा करते हुए अपनी शहादत दी। भारत सरकार द्वारा उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र की उपाधि से सम्मानित किया गया। सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को जाति धर्म और संप्रदाय से उठकर राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना चाहिए। समिति के संरक्षक पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने कहा कि शहीद वीर अब्दुल हमीद के जन्मदिवस पर हमें उनकी राष्ट्र भक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर महेंद्र तनेजा, लार्ड महावीरा एकेडमी की पूर्व प्रधानाचार्य मंजू जैन, देहात कोतवाली प्रभारी एसके राणा आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में मेजर हरमनजीत सिंह को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वैद्य केशोराम शर्मा की स्मृति में लार्ड महावीरा एकेडमी की पूर्व प्रधानाचार्य डा. मंजू जैन को शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही इंटरमीडिएट में उच्च अंक हासिल करने वाले रीतु जैन, श्रुति कश्यप, दिव्या बजाज, अभिषेक कुमार को भी सम्मानित किया गया। सचिव मुरसलीन, गुलशेर अलवी, नरेंद्र शर्मा, वरुण शर्मा, धर्मपाल जोशी, अशोक, प्रकाश चंद, धर्मवीर जैन, शमीम उस्मानी, शाहरुख उस्मानी, लानू हसन, हमीद बबलू, गुलफाम अंसारी, यामीन अलवी, सुलेमान, गुलफाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed