फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   30 thousand rupees robbed from a young man, beaten with a gunman's butt

युवक से 30 हजार लूटे, तमंचे की बट से पीटा

Fri, 05 Mar 2021 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
30 thousand rupees robbed from a young man, beaten with a gunman's butt
बेहट। कोतवाली बेहट क्षेत्र में दो बदमाशों ने एक युवक को चलती बाइक से गिराकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। बदमाश युवक से 30 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। दबकौरा निवासी राजबीर पुत्र फूल सिंह आलमपुर अमादपुर गांव में अपनी बहन के यहां गया था। रात करीब नौ बजे वह अपने बहनोई से 30 हजार रुपये लेकर बाइक पर वापस अपने गांव जा रहा था। बकौल राजबीर गंदेवड़-चिलकाना रोड पर गांव साढ़ौली कदीम के पास पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसे चलती बाइक से नीचे गिरा दिया और खींच कर एक खेत में ले गए। राजबीर ने बताया कि बदमाशों ने उसकी तमंचे की बट से पिटाई की। बदमाश उससे 30 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा का कहना है कि लूट की घटना नहीं हुई है। मामला मारपीट का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed