{"_id":"62d44d85887e146852322621","slug":"2951-candidates-appeared-in-neet-exam-saharanpur-news-mrt597404367","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट की परीक्षा में 2951 अभ्यर्थी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट की परीक्षा में 2951 अभ्यर्थी हुए शामिल
विज्ञापन
नीट की परीक्षा के दौरान सैंट मैरीज एकेडमी स्कूल में बाहर खड़े अभिभावक
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित नीट की परीक्षा में 2951 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि 150 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। वहीं पेपर आसान होने से अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिले नजर आए।
मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए रविवार को पाइनवुड स्कूल, डीपीएस, डीएवी स्कूल और सेंट मेरी एकेडमी में नीट की परीक्षा आयोजित हुई। सभी अभ्यर्थी आधे घंटे पहले केंद्रों पर पहुंचें। इसके बाद केंद्रों के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की चेकिंग हुई। प्रवेश परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू हुई, जो 5:20 बजे तक चली। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट और साइबर कैफे बंद रहे। परीक्षा देने के बाद केंद्रों से बाहर आए अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलकी। अभ्यर्थियों ने पेपर को आसान करार दिया। मेडिकल में जाने के लिए अभ्यर्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
केंद्रों पर बरती गई सख्ती
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के हाथों से धागे और कडे़ उतरवा लिए गए। इसके साथ ही जिन अभ्यर्थियों के पास दो फोटो नहीं थे, उनको प्रवेश नहीं दिया। जिससे वहां मौजूद अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल न होने का डर सताने लगा। इधर से उधर भटकते रहे। इसके बाद अभ्यर्थियों के फोटो बनवाएं गए। उसके बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
अभ्यर्थी के कॉपी ले जाने से मची खलबली
नीट की परीक्षा संपन्न होने के बाद एक केंद्र से एक अभ्यर्थी कार्बन कॉपी अपने साथ ले गया। इसके बाद अभ्यर्थी की तलाश शुरू हुई। अभ्यर्थी के मोबाइल नंबर पर फोन किया गया। जिसके बाद अभ्यर्थी ने केंद्र पर पहुंचकर कॉपी को वापस किया। अभ्यर्थी के कॉपी ले जाने से खलबली का माहौल रहा।
शांतिपूर्वक संपन्न हुई परीक्षा
नीट की परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा में 3101 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2951 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 150 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। अभ्यर्थी के कॉपी ले जाने की जानकारी नहीं है।
डॉ. संजीव जैन, जिला कॉअर्डिनेटर, नीट परीक्षा

नीट की परीक्षा के दौरान सैंट मैरीज एकेडमी स्कूल में छात्राएं के हाथ व पैर के धागे काटते कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

नीट की परीक्षा के दौरान सैंट मैरीज एकेडमी स्कूल में छात्र छात्राओ की चेकिंग करते कर्मी- फोटो : SAHARANPUR