{"_id":"643059d13cde1cdb7c0a4a6b","slug":"291-crore-will-be-received-from-14-new-mining-leases-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-512-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खनन के 14 नए पट्टों से मिलेंगे 291 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खनन के 14 नए पट्टों से मिलेंगे 291 करोड़
Fri, 07 Apr 2023 11:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनपद में खनन के 14 नए पट्टों की ऑनलाइन नीलामी हुई है। इनसे जनपद को 291 करोड़ रुपये से अधिक की आय प्राप्त होगी। इन खनन पट्टों के लिए मार्च से प्रक्रिया चल रही थी।
संयुक्त खान निदेशक नवीन कुमार दास ने बताया कि जनपद में 14 नए खनन पट्टों की ऑनलाइन नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो गई, लेकिन सत्यापन कार्य अभी चल रहा है। इनमें शेरपुर पेलो, कालूवाला जहानपुर, अकबरपुर बांस अहतमाल, आराजी जेवड़ी अहतमाल एवं मसूदपुर गढ़ अहतमाल, शहजादपुर बांस अहतमाल,अलाउददीनपुर बांस अहतमाल, महमूदपुर नगली अहतमाल, शाहपुर बांस अहतमाल, नित्यानंदपुर अहतमाल एवं सैद मोहम्मदपुर गढ़ अहतमाल, अबुतालिबपुर गढ़ अहतमाल, नुनियारी अहतमाल खंड द्वितीय, असलमपुर बरथा खंड-1, असलमपुर बरथा खंड-2 और रसूलपुर उर्फ रसूली खनन पट्टा शामिल हैं। यह पट्टे पांच वर्ष के लिए हुए हैं। इनसे प्रतिवर्ष 232,88,14,380 रुपये की धनराशि प्राप्त होगी, साथ ही 58,22,03,595 रुपये की धनराशि प्रतिभूति जमा कराई जाएगी। अभी इन पट्टों को पाने वालों के प्रपत्रों आदि का सत्यापन कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले जनपद में आठ खनन पट्टों की नीलामी हुई थी। इनमें से मात्र तीन खनन पट्टे ही चल रहे हैं। पांच खनन पट्टों का मामला अभी राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण में चल रहा है।