{"_id":"6747724ea656b2652d074784","slug":"2722-crores-approved-for-saharanpur-gandevad-via-chilkana-road-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-136928-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सहारनपुर-गंदेवड़ वाया चिलकाना मार्ग के लिए 27.22 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सहारनपुर-गंदेवड़ वाया चिलकाना मार्ग के लिए 27.22 करोड़ मंजूर
विज्ञापन
चिलकाना। तीन राज्यों को जोड़ने वाले सहारनपुर-गंदेवड़ सड़क मार्ग के दिन बहुरने वाले हैं। शासन ने इसके चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 27 करोड़ 22 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करते हुए पहली किश्त के आठ करोड़ 15 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए हैं। इस सड़क मार्ग के चौड़ा होने के बाद हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड के बीच आवागमन सुगम हो जाएगा।
सहारनपुर से चिलकाना गंदेवड़ जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से स्थानीय जनता करती चली आ रही है। इस मार्ग पर सहारनपुर से हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बहुतायत संख्या में वाहन आते जाते हैं। इन प्रदेशों के लोग सहारनपुर में फल, सब्जी, कपड़ा, अन्य वस्तुओं की खरीदारी कर अपने प्रदेश में ले जाते हैं। शासन की तरफ से अब इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 27 करोड़ 22 लाख 44 हजार रुपये स्वीकृति दी गई है। पहली किस्त के रूप में आठ करोड़ 15 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। इस कार्य की स्वीकृति नाबार्ड वित्त पोषित आरआईडीएफ-30 योजना के अंतर्गत सहारनपुर के प्रमुख, जिला मार्ग के कार्य की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के अंतर्गत दी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक कर रहे थे लंबे समय से प्रयास
नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने बताया कि उक्त मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए वह लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। एक वर्ष पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए पत्र दिया गया था। उन्हें अवगत कराया था कि इस मार्ग के बनने से हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड आदि प्रदेश के लोगों के साथ-साथ स्थानीय जनता को सहारनपुर आने-जाने में आसानी होगी।