{"_id":"69af2124b5d493ccee0757b0","slug":"25-day-deadline-and-e-kyc-increase-consumer-issues-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-170925-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 25 दिनों की समय सीमा और ई-केवाईसी से बढ़ी उपभोक्ताओं की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 25 दिनों की समय सीमा और ई-केवाईसी से बढ़ी उपभोक्ताओं की परेशानी
Tue, 10 Mar 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव। गैस सिलिंडर बुकिंग कराने के लिए 25 दिन की समय सीमा रखी गई है, साथ ही एलपीजी के उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी करानी अनिवार्य कर दी गई है। ऐसे में उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है।
अब रसोई गैस सिलिंडर लेना पहले जैसा आसान नहीं रहा। एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। नई व्यवस्था के अनुसार जब ग्राहक सिलिंडर बुक करेंगे तो उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) भेजा जाएगा। डिलीवरी के समय कोड दिखाए बिना गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा। बिना ओटीपी के अब होम डिलीवरी कतई संभव नहीं होगी। तेल विपणन कंपनियां भी ई-केवाईसी को गंभीरता से लागू कर रही है।
गैस बुकिंग कराने के लिए भी उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग करते समय परेशानी आ रही है, साथ ही गैस की डिलीवरी के समय को भी बढ़ाया गया है। ऐसे में समस्या नहीं सुलझी तो परेशानी और बढ़ सकती है। इन सभी व्यवस्थाओं के पीछे इस्राइल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग का असर माना जा रहा है। सरकार ने घरेलू गैस सिलिंडर की दामों में 60 रुपये तो कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में 115 रुपये की बढ़ोतरी की है। इससे भी उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है।
विज्ञापन
- बोले उपभोक्ता
- शिमलाना के पंकज ने बताया कि 25 दिन की समय सीमा से परेशानी बढ़ गई है। सरकार को इसमें राहत देनी चाहिए थी। बुकिंग करते समय भी परेशानी हो रही है। कई बार बुकिंग नंबर लग ही नहीं रहा।
- धूमगढ़ निवासी प्रीतम ने बताया कि गैस के दाम बढ़ने से झटका लगा है। ई-केवाईसी से भी परेशानी बढ़ेगी। आमजन को परेशानी न हो, इसके लिए कदम उठाने चाहिए।