{"_id":"6abffa3b740bc48be706b142","slug":"245-counterfeit-packets-of-branded-tea-seized-fir-registered-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-185026-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ब्रांडेड चाय के 245 नकली पैकेट पकड़े, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ब्रांडेड चाय के 245 नकली पैकेट पकड़े, प्राथमिकी दर्ज
Sat, 03 Oct 2026 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
बेहट। कस्बे में एक ब्रांडेड कंपनी की चाय की नकली पैकिंग कर बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। कंपनी के अधिकृत अधिकारियों के साथ पुलिस ने दो दुकानों पर छापे की कार्रवाई की, जहां से 245 नकली पैकेट बरामद हुए।
कंपनी के अधिकृत जांच अधिकारी शिवम गुप्ता निवासी उत्तरी जटपुर, गोरखपुर ने बताया, कि वह चंडीगढ़ स्थित स्पीड सर्च सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड में जांच अधिकारी है। उन्हें टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के ट्रेडमार्क और कॉपीराइट उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया है।
कंपनी को सूचना मिली थी कि बेहट क्षेत्र में कुछ दुकानदार नकली पैकिंग का इस्तेमाल कर उसकी बिक्री व आपूर्ति कर रहे है। शिकायत पर 30 सितंबर को पुलिस टीम के साथ कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञों ने पहले रहीम एंड संस प्रतिष्ठान पर जांच की। मौके से 188 पैकेट बरामद हुए।
विज्ञापन
इसके बाद अग्रवाल ट्रेडर्स पर जांच के दौरान 57 पैकेट मिले। दोनों दुकानों से 250-250 ग्राम का एक-एक नमूना सील किया गया। तुलना के लिए कंपनी का असली 250 ग्राम का पैकेट भी पुलिस को दिया गया। बरामद चाय का पक्का बिल भी दुकानदार नहीं दिखा सके।
सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि बरामदगी व तकनीकी जांच के आधार पर दोनों प्रतिष्ठानों के मालिक तोय्यब रहीम निवासी मोहल्ला मनिहारान व संयम कुमार निवासी मोहल्ला संजय कॉलोनी सड़क पार कस्बा बेहट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।