फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   244th foundation day of RVC celebrated with pomp

Saharanpur News: धूमधाम से मना आरवीसी का 244वां स्थापना दिवस

Sun, 11 Dec 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
244th foundation day of RVC celebrated with pomp
रिमांड डिपो मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते सैनिक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भारतीय सेना के 180 साल पुराने रिमाउंट ट्रेनिंग स्कूल एवं डिपो में आरवीसी कोर का 244 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

रविवार को स्थापना दिवस कार्यक्रम में डिपो के कमांडेंट कर्नल राकेश शर्मा ने सैनिक, अर्द्धसैनिक कर्मचारियों और उनके परिवारों के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सेना में इस्तेमाल होने वाले घोड़ों को डिपो में प्रशिक्षित किया जाता है। आरवीसी कोर के कार्यवाहक डीजी मेजर जनरल अनिल कुमार ने कहा कि डिपो के हर कर्मचारी की मेहनत को न सिर्फ पहचाना है बल्कि इस साल की कर्नल कमांडेंट ट्राफी से भी नवाजा है।
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर म्यूजिकल चेयर, स्लो रेस, साइकिल रेस, जलेबी रेस, रस्साकशी, 200 मीटर दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों की जलेबी रेस और तीन टांगों की रेस में उत्साह देखते ही बना। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट विवेक महाजन, कर्नल जगदीप, लेफ्टिनेेंट कर्नल आलोक पलाई, लेफ्टिनेंट कर्नल धीरज मेहता, मेजर रविंद्र, कैप्टन रवि तेजा, आरएम मनोज कुमार, विभूति शर्मा, रूबी महाजन, नीतू मेहता, अंबिका पिल्लई, ज्योति चौधरी, सीके भारद्वाज आदि मौजूद रहे ।

रिमांड डिपो मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते सैनिक

रिमांड डिपो मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते सैनिक- फोटो : SAHARANPUR

रिमांड डिपो मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते सैनिक परिवार

रिमांड डिपो मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते सैनिक परिवार- फोटो : SAHARANPUR

रिमांड डिपो मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता का आनंद लेते अधिकारी

रिमांड डिपो मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता का आनंद लेते अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

रिमांड डिपो मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते सैनिक परिवार

रिमांड डिपो मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते सैनिक परिवार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed