फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   24 personnel absent in training, FIR instructions

प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 24 कार्मिक, एफआईआर के निर्देश

Sun, 11 Apr 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
24 personnel absent in training, FIR instructions
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चल रहे प्रशिक्षण में निरंतर अनुपस्थित चल रही राजकीय बालिका हाईस्कूल तोता टांडा की सहायक अध्यापिका एवं पीठासीन अधिकारी शालिनी पांडेय के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उनके विरुद्घ निर्वाचन आयोग के कार्यों में बाधा डालने के आरोप में विभागीय कार्रवाई करने के भी निर्देश भी दिए। प्रशिक्षण के पांचवें दिन प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने वाले 24 कार्मिकों के विरुद्घ भी एफआईआर होगी। जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने कहा कि पांचवें दिन पीठासीन अधिकारी प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वालों में रविंद्र कुमार, नीति, प्रशांत कुमार, अनिता वर्मा, सुनील कुमार और अब्बास खान शामिल है। अनुपस्थित रहने वाले मतदान अधिकारी प्रथम में शोभित कुमार, आदित्य कुमार वर्मा, जानकी, विनोद डोभाल और नरेश कुमार शामिल हैं। मतदान अधिकारी द्वितीय नरेश कुमार त्रिपाठी, गगन गौड, अंजना, प्रियंका रानी और आशीष कपिल शामिल हैं। मतदान अधिकारी तृतीय में अनिल कुमार, अरविंद, अनमोल सिंह, सुरेश कुमार, नवनीत सिंह, सुखबीर सिंह, राज किशोर और राजेन्द्र पाल सिंह अनुपस्थित रहे। इनके विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कराये जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed