फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   2319 members elected unopposed, elections will be held on 597 posts

2319 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, 597 पदों पर होगा चुनाव

Mon, 07 Jun 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
2319 members elected unopposed, elections will be held on 597 posts
सहारनपुर। ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल रिक्त 2926 पदों में से 2319 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। जांच के दौरान प्राप्त नामांकन पत्रों में से 102 निरस्त हुए। वहीं, 39 पदों पर नामांकन न होने के कारण अभी यह रिक्त रहेंगे। दो प्रधान पद सहित कुल 599 पदों पर एक से अधिक उम्मीदवार होने के चलते चुनाव होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद पर निर्विरोध उम्मीदवार निर्वाचित हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पद के दो रिक्त पदों विकासखंड नानौता की ग्राम पंचायत बाबूपुरा में पांच नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जबकि विकास खंड गंगोह की ग्राम पंचायत मजबता देहात में तीन नामांकन पत्र प्राप्त हुए। ब्लाक रामपुर मनिहारान में ग्राम पंचायत सदस्य के 165 रिक्त पदों पर 198 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। सात नामांकन पत्र जांच में निरस्त हुए। 134 पदों पर निर्विरोध चुनाव होने के साथ ही 29 पदों पर मतदान होगा, जबकि दो पद नामांकन के न होने से रिक्त हैं।
विज्ञापन

ब्लाक साढ़ौली कदीम में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 184 पदों पर 201 नामांकन प्राप्त हुए। प्राप्त नामांकन पत्रों में से 16 नामांकन पत्र जांच में निरस्त हुए। 161 पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ, जबकि चार पदों पर मतदान होगा। नामांकन न होने से तीन पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक देवबंद में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 194 पदों पर 222 नामांकन प्राप्त हुए। एक नामांकन पत्र जांच में निरस्त हो गया। 169 पदों पर निर्विरोध चुनाव होने के साथ ही 25 पदों पर मतदान होगा। विकासखंड नानौता में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 262 पदों पर 332 नामांकन प्राप्त हुए। 13 नामांकन पत्र जांच में निरस्त हो गए। 198 पदों पर निर्विरोध चुनाव होने के साथ ही 60 पदों पर मतदान होगा। नामांकन नहीं होने से चार पद रिक्त हैं।
ब्लाक मुजफ्फराबाद में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 285 पदों पर 281 नामांकन प्राप्त हुए। कोई भी नामांकन पत्र जांच में निरस्त नहीं हुआ। 249 पदों पर निर्विरोध चुनाव होने के साथ ही 28 पदों पर मतदान होगा। नामांकन नहीं होने से चार पद रिक्त हैं।
सरसावा ब्लाक में रिक्त 249 पदों पर 299 नामांकन प्राप्त हुए। जांच में 14 नामांकन पत्र जांच में निरस्त हो गए। 186 पदों पर निर्विरोध चुनाव होने के साथ ही 20 पदों पर मतदान होगा। नामांकन नहीं होने से पांच पद रिक्त हैं।
ब्लाक नकुड़ में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 294 पदों पर 338 नामांकन हुए। 14 नामांकन पत्र जांच में निरस्त हो गए। 280 पदों पर निर्विरोध और 41 पदों पर मतदान होगा। नामांकन नहीं होने से तीन पद रिक्त हैं।
ब्लाक पुंवारका में रिक्त 427 पदों पर 494 नामांकन हुए। 12 नामांकन पत्र जांच में निरस्त कर दिए गए। 288 पदों पर निर्विरोध चुनाव होने के साथ ही 194 पदों पर मतदान होगा। नामांकन नहीं होने से 10 पद रिक्त हैं।
गंगोह ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 245 पदों पर 308 नामांकन हुए। 14 नामांकन पत्र जांच में निरस्त हुए, 179 पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ है और 56 पदों के लिए मतदान होगा। नामांकन नहीं होने से चार पद रिक्त हैं।
ब्लाक बलियाखेड़ी में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 344 पदों पर 435 नामांकन हुए। दो नामांकन पत्र जांच में निरस्त हो गए। 262 पदों पर निर्विरोध चुनाव होने के साथ ही 82 पदों पर मतदान होगा।

नागल ब्लाक में रिक्त 274 पदों पर 336 नामांकन हुए। आठ नामांकन पत्र जांच में निरस्त हो गए। 212 पदों पर निर्विरोध चुनाव होने के साथ ही 58 पदों पर मतदान होगा। चार पदों पर नामांकन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed