फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   22.77 crore to be transferred in accounts of 2.7 lakh parents

2.7 लाख अभिभावकों के खातों में ट्रांसफर होगी 22.77 करोड रुपये

Sat, 06 Nov 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
22.77 crore to be transferred in accounts of 2.7 lakh parents
सहारनपुर। प्रदेेश सरकार इस बार परिषदीय एवं सहायता विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा आठ तक के बच्चों की यूनिफार्म, स्कूल बैग, स्वेटर और जूते आदि का पैसा भेज रही है। यह पैसा सीधे अभिभावकों के खातों में ट्रांसफर होगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार से कर दिया। जनपद के दो लाख सात हजार अभिभावकों के खातों में सोमवार तक पैसा ट्रांसफर करने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय एवं सहायता विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के 2,29435 बच्चे पंजीकृत हैं। पंजीकरण अभी भी चल रहा है। पूर्व के वर्षों में बच्चों को यूनिफार्म शिक्षकों द्वारा उपलब्ध कराई जाती थी। जूते, जुराब और स्कूल बैग शासन से ही आते थे, इनका वितरण किया जाता था। इस बार सरकार इन सभी चीजों की पैसा अभिभावकों को बैंक खातों में भेज रही है। अभी तक 2,29435 में से 2,07000 बच्चों के अभिभावकों के बैंक खातों का ब्योरा अप लोड किया। अभिभावकों के खाते में हर बच्चे के हिसाब से 1100 रुपये भेजे जाएंगे। यदि किसी का एक बच्चा पढ़ रहा है तो 1100 और यदि दो या तीन हैं तो उसी हिसाब से रुपये बढ़ते चले जाएंगे। अभिभावकों के खातों में पैसा डीबीटी (डायरेक्टर बैनीफिट ट्रांसफर) योजना भेजा जाना है, इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ से की। सहारनपुर में भी कई बीआरयी और यूआरसी पर इसका सीधा प्रसारण किया। जनपद में अभी तक अपलोड किए 2,07000 बच्चों के अभिभावकों के बैंक खातों में सोमवार तक पैसा ट्रांसफर होने की बात अधिकारियों के द्वारा कही जा रही है। इन खातों में 22,7700000 रुपया भेजा जाएगा। शेष अभिभावकों के खातों में बैंक खाते अप लोड होते ही पैसा भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इस बार बच्चों की यूनिफार्म, स्कूल बैग, जूतों आदि का पैसा सीधे अभिभावकों के बैंक खातों में भेजा जा रहा है। डीबीटी के तहत यह पैसा जाएगा, इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री ने शनिवार को कर दी है। जनपद में अभी तक अपलोड हो चुके बैंक खातों में सोमवार तक पैसा ट्रांसफर होने की संभावना है। - अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed