फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वादे पूरे करने में विफल रही भाजपा सरकार: संजय गर्ग

वादे पूरे करने में विफल रही भाजपा सरकार: संजय गर्ग

Tue, 15 Jan 2019 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
वादे पूरे करने में विफल रही भाजपा सरकार: संजय गर्ग
वादे पूरे करने में विफल रही भाजपा सरकार: संजय गर्ग
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव में किए वादों को पूरा करने में विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता के पैसे को लुटाकर बडे़ घरानों को फायदा पहुंचा रही है।

सोमवार को पंजाबी बाग में रविंद्र फौजी के आवास पर आयोजित समाजवादी विकास विजन कार्यक्रम में नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि जुमलों वाली सरकार के दिन अब लद गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी जैसे निर्णय थोपकर जनता की रीढ़ तोड़ने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में जनता निराश हो गई है। महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष परीक्षित वर्मा ने आरोप लगाया कि देश में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा का गठबंधन आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का कार्य करेगा। इस दौरान गुलशन कपूर, मुस्तकीम राणा, देवेंद्र, प्रवेश गुर्जर, गफूर प्रधान, आशीष तुलसी, सुभाष सैनी, अरविंद कुमार, राजकुमार, बाबूराम चौहान, सलमान, वसीम रहमान, अंकुश राठौर, विनोद शर्मा, सुंदर पंवार, नरेश भांकला, मनोज कुमार, सुखवीर खटाना, रामकुमार, बबली जेहरा, सुभाष जेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed