{"_id":"5bfee025bdec2241c54d0cf9","slug":"21543430181-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवधोई नदी महोत्सव 15 से 25 जनवरी तक मनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवधोई नदी महोत्सव 15 से 25 जनवरी तक मनेगा
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 से 25 जनवरी तक मनेगा पांवधोई नदी महोत्सव
सहारनपुर। पांवधोई महोत्सव 15 से 25 जनवरी तक मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। बुधवार को कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने नदी पर किए जा रहे कार्यों का भौतिक सत्यापन करने के लिए नदी का दौरा किया। उन्होंने पांवधोई नदी के किनारे टाइल्स लगाने, फुट ब्रिज, चैकडेम और नए घाट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महोत्सव में राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया जाएगा।
कमिश्नर ने कहा कि एक दिसंबर से इन सभी कार्यों में अपेक्षित गति लाई जाए, जिससे महोत्सव में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और सिंचाई मंत्री को आमंत्रित किया जा सकें। उन्होंने कहा कि पांवधोई नदी का संपूर्ण विकास शासन और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नदी की सफाई के कार्य में निरंतरता बनाए रखने के निर्देश नगर निगम को दिए। चैकडेम और फुटब्रिज बनाने के लिए सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिया। नालों की निरंतर सफाई कराने और पुल तक मिट्टी को समतल करने के लिए कहा गया।
साथ ही नदी में कम से कम पांच फुट पानी प्रत्येक दशा में रखने के निर्देश दिए। नदी के किनारे पर पार्क और कायाकल्प की व्यवस्था करने को कहा। कमिश्नर ने कहा कि मवेशी किसी भी सूरत में नदी के किनारे न आए। नदी के आसपास की जमीन की चार दीवारी कराने के भी निर्देश दिए। कमिश्नर ने दोहराया कि जिला प्रशासन पांवधोई नदी के स्वरूप को परिवर्तित कर पानी को स्वच्छ रूप में लाने के लिए संकल्पित है। इस मौके पर नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, सहायक अभियंता सिंचाई एवं जल संसाधन विकास त्यागी, अधीक्षण अभियंता सिंचाई अवधेश कुमार, अवर अभियंता मदन पाल सिंह, राधेश्याम प्रसाद, अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग, पार्षद मंसूर बदर, हाजी रियाज शाह आदि मौजूद रहे।