{"_id":"5baa83ac867a55013a6c5459","slug":"21537901484-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े भाई की मौत की खबर सुनकर घर आ रहे दूसरे भाई की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े भाई की मौत की खबर सुनकर घर आ रहे दूसरे भाई की भी मौत
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। बड़े भाई की मौत सुनकर पंजाब से आ रहे छोटे भाई की सहारनपुर बस स्टैंड पर पहुंचते ही हृदयगति रुकने से मौत हो गई। दो दिन में ही दो सगे भाइयों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सोमवार की दोपहर में नानौता क्षेत्र के गांव आभा में पिछले कई दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते कच्चे मकान की छत गिरने से 58 वर्षीय हरपाल पुत्र रिड़कू की मौत हो गई थी। हरपाल की मौत की खबर रिश्तेदारी व परिजनों को भी पहुंचाई गई थी। इसके बाद मंगलवार को हरपाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मृतक का छोटा भाई साहब सिंह (52) पंजाब राज्य से नानौता के गांव आभा आ रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही साहब सिंह सहारनपुर के बस स्टैंड पर पहुंचा और नानौता के लिए बस का इंतजार कर रहा था कि इसी दौरान उसे दिल का दौरा पड़ गया। उसे आनन-फानन में उपचार के लिए ले गए, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। दो सगे भाइयों की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। दो भाइयों की मौत की खबर सुनकर हर किसी की आंखें नम थी।