{"_id":"5b9ea5ee867a557f5742daa3","slug":"21537123822-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार बच्चे की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार बच्चे की मौत, साथी गंभीर
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार बच्चे की मौत, साथी गंभीर
गागलहेड़ी। साइकिल से सड़क पार कर रहे दो बच्चे ट्रक की चपेट में आ गए। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय भेजा। बच्चे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा होने के कारण रोड पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
जानकारी के अनुसार कैलाशपुर निवासी ओमकार का 10 वर्षीय बेटा रवि और उसके पड़ोसी सतीश का 13 वर्षीय पुत्र कन्हैया घर से साइकिल से बाजार में आये थे। जब ये वापस लौट रहे थे तो कैलाशपुर में देहरादून रोड पर स्थित बैंक के सामने सड़क पार करते समय गागलहेड़ी की ओर से जा रहे दस टायरा ट्रक की चपेट में आ गए। रवि की ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आने से मौके पर ह मौत हो गई। जबकि कन्हैया ट्रक से टकरा कर साइड में गिरने से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा होने से जाम की हालत बन गई। चालक ट्रक को मौके पर छोड़ भाग खड़ा हुआ। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस न शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घायल कन्हैया को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है तथा ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। काफी देर में पुलिस जाम को खुलवा सकी।
उधर हादसे के बाद रवि के परिवार में कोहराम मच गया। रवि चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। रवि के पिता ओमकार ने ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिल गई है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।