{"_id":"5b9178c7867a55014042ce9d","slug":"21536260295-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोगा म्हाड़ी पर मेले की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोगा म्हाड़ी पर मेले की तैयारियां शुरू
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोगा म्हाड़ी पर मेले की तैयारियां शुरू
बेहट। अब्दुल्लापुर गांव के संपर्क मार्ग पर स्थित श्री जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर लगने वाले दो दिवसीय मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह मेला 11 सितंबर से शुरू होगा। बृहस्पतिवार को मेले के सफल आयोजन के लिए श्री जाहरवीर गोगा म्हाड़ी कमेटी की बैठक हुईं। इसमें कमेटी के अध्यक्ष अवनीश अग्रवाल ने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। म्हाड़ी पर प्रात: हवन पूजन के बाद छड़ी पूजन होगा। इसके बाद छड़ी सांय चार बजे म्हाड़ी स्थल की ओर रवाना होगी। शाम के समय मुख्य अतिथि फीता काटकर मेले का शुभारंभ करेंगे। मेला परिसर में कमेटी की तरफ से सभी दुकानदारों को बिजली पानी की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। रात में हरियाणा के कलाकारों द्वारा श्री जाहरवीर गोगा का गुणगान किया जाएगा। बैठक में कमेटी के प्रबंधक विनोद शर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर कर्णवाल, उपप्रबंधक चमेला सिंह, के अलावा प्रवीण कुमार, धर्मपाल सैनी, सतपाल चौहान, रोहित वितराणा, स्वराज सैनी आदि की मौजूदगी रही।