{"_id":"5b82f66842c792466408cde2","slug":"21535309416-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर और पार्षदों ने पेड़ों को बांधा रक्षा सूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर और पार्षदों ने पेड़ों को बांधा रक्षा सूत्र
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। रक्षाबंधन पर नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अनूठी पहल की है। पर्यावरण को बचाने के लिए महापौर संजीव वालिया और पार्षदों ने गांधी पार्क में पेड़ और पौधों को रक्षा सूत्र बांधा। महापौर ने सभी पार्षदों से अपने-अपने सेक्टर में ग्रीनरी पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
रविवार की दोपहर एक बजे महापौर संजीव वालिया और पार्षदों ने गांधी पार्क पहुंचकर सभा की। महापौर ने कहा कि लगातार हो रहे पेड़ों के कटान के कारण प्रकृति का बैलेंस बिगड़ रहा है, जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। यदि हमें अपने बच्चों को अच्छा वातावरण और सांस लेने के लिए शुद्ध हवा देनी है तो हमें वनों और जंगलों को बचाना होगा। अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने होंगे। उन्होंने शहर को हरा भरा बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन और पार्षदों से कदम उठाने की अपील की। इसके बाद उन्होंने पार्षदों के साथ मिलकर गांधी पार्क में ही पेड़ और पौधों को रक्षा सूत्र बांधे। इस मौके पर पार्षद भूरा सिंह प्रजापति, मंसूर बदर, सुरेंद्र धवन, मुकेश कक्कड़, मनोज जैन, फजलुर्रहमान, गुलशेर, इमरान सैफी, दिग्विजय चौधरी, यशपाल पुंडीर और कार्तिक आदि मौजूद रहे।