{"_id":"5b1583504f1c1ba96e8b64c0","slug":"21528136528-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न नहीं रुका तो सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न नहीं रुका तो सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्पीड़न नहीं रुका तो सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी
सहारनपुर। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के राष्ट्रीय महासचिव हरपाल सिंह ने कर्मचारियों के उत्पीड़न पर रोष व्यक्त किया। कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद न होने की स्थिति में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। वह सोमवार को सिंचाई विभाग परिसर में आयोजित विचार गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
गोष्ठी में संगठन के जनपदीय चुनाव कराने पर विचार किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के उत्पीड़न को रोकने के लिए संगठन को बड़े और कड़े कदम उठाने होंगे। टेंशनलाल ने नई कार्यकारिणी के गठन करने का सुझाव दिया। प्रदीप धारीवाल ने संगठन चुनाव को इसी माह कराने के लिए सुझाव दिया, जिससे कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ जल्द से जल्द आवाज उठाई जा सके। सीताराम ने अधिकारियों से अपनी कार्यशैली में सुधार लाने की बात कही। गोष्ठी को राममेहर जयंत, नाथीराम, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार, भूषण कुमार, नरेश कुमार आर्या, ब्रह्मपाल, सुरेशपाल, सुलेखचंद आदि ने भी संबोधित किया।