फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वीवीपैट में खराबी का कारण जानने पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी

वीवीपैट में खराबी का कारण जानने पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Sat, 02 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
वीवीपैट में खराबी का कारण जानने पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी
वीवीपैट में खराबी का कारण जानने पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन

सहारनपुर। कैराना लोकसभा उप चुनाव में बड़ी संख्या में वीवीपैट मशीनों में आई खराबी के चलते निर्वाचन आयोग हरकत में आ गया है। शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू के नेतृत्व में एक जांच समिति वीवीपैट मशीनों में मतदान के दौरान हुई खराबी के कारणों की पड़ताल की। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों से भी इस बाबत वार्ता की।
शुक्रवार को सर्किट हाउस में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कैराना उपचुनाव में 28 मई हुए मतदान के दौरान बड़ी संख्या में वीवीपैट मशीनों में आई खराबी के कारणों के बारे में जानकारी हासिल की। खराबी के बाद निर्वाचन कार्य संपन्न कराने में जुटे अधिकारियों ने 249 वीवीपैट मशीनों को बदलवाया। इसके बाद भी काफी बूथों पर कई कई घंटे तक मतदान प्रभावित हुआ। रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने वीवी पैट मशीनों के खराब होने को साजिश करार देते हुए निर्वाचन आयोग को उसी दिन शिकायती पत्र भी भेजा था। पत्र में उन्होंने उन बूथों का हवाला भी दिया था जिन पर वीवीपैट मशीनों के खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद शाम को जिलाधिकारी पीके पांडे ने भी चुनाव आयोग को अपनी रिपोर्ट भेजकर बताया कि जनपद की नकुड़ और गंगोह विधानसभा क्षेत्रों के 68 बूथों पर वीवीपैट खराब होने से मतदान प्रक्रिया बाधित हुई है। इस रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए निर्वाचन आयोग ने कैराना लोकसभा क्षेत्र की 73 बूथों पर 30 मई पुनर्मतदान करने के निर्देश दिए। इनमें 68 बूथ जिले की गंगोह और नकुड विधानसभा क्षेत्र के थे। जिन पर 30 मई को पुनर्मतदान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी बड़ी संख्या में वीवीपैट मशीनों में आई खराबी के कारणों की पड़ताल करने के लिए शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने मशीनों की तकनीकी खराबी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कारणों के बारे में तकनीकी विशेषज्ञों से भी राय ली और अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में भी रिपोर्ट तैयार की। निर्वाचन कार्यों में लगे अधिकारियों से जानकारी हासिल की। इस दौरान जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed