{"_id":"5b1197954f1c1bf66e8b5d3a","slug":"21527879573-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की हड़ताल खत्म, उपभोक्ताओं को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक की हड़ताल खत्म, उपभोक्ताओं को मिली राहत
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक की हड़ताल खत्म, उपभोक्ताओं को मिली राहत
सहारनपुर। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को खत्म हो गई। दो दिन की हड़ताल से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंक खुलने से ग्राहकों ने राहत की सांस ली। पूरे दिन बैंकों में भारी भीड़ रही।
वेतन बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के नेतृत्व में बैंक कर्मचारी बुधवार और बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहे, जिससे करोड़ों रुपये का लेेनदेन ठप रहा। शुक्रवार की सुबह बैंक कर्मचारी हड़ताल खत्म कर काम पर लौट गए। पूरे दिन जिले भर के बैंकों में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ रही। दो दिन की हड़ताल होने से बैंकों के एटीएम में नगदी की कमी हो गई थी। शुक्रवार को एटीएम में बैंक कर्मचारियों ने नगदी पहुंचाई, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली।