फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्लाट पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने का आरोप

प्लाट पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने का आरोप

Wed, 30 May 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
प्लाट पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने का आरोप
सहारनपुर। लखनऊ की एसबीआई कालोनी निवासी एसके कटारिया ने दयाल कालोनी स्थित उसके प्लाट पर पास में ही रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाया है। उसने नगर निगम और विद्युत निगम पर तथ्य छिपाकर बिजली, पानी का कनेक्शन दिए जाने और गृहकर के लिए आरोपी का नाम दर्ज किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

लखनऊ की एसबीआई कालोनी निवासी एसके कटारिया का कहना है कि दयाल कालोनी हकीकत नगर में 24 सितंबर 1974 को उसके पिता ने 14 प्लाटों में से एक प्लाट खरीदा था, लेकिन सेवानिवृत्त होने के एक साल में ही उसे पिता का निधन हो गया। जिस कारण वे प्लाट पर निर्माण नहीं करा पाए। उन्होंने कहा पूरा परिवार बाहर रहता था, जिस कारण प्लाट की देखभाल नहीं हो सकी। पास के ही प्लाट पर निर्माण कर रहने वालों ने पहले उसके सामने मवेशी बांध, फिर उस पर छप्पर डाला और फिर निर्माण कर लिया। सेवानिवृत्त होने के बाद जब वे अपने प्लाट पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज की और गोली मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उस पर निर्माण कर उस पर बिजली का कनेक्शन ले लिया है। नगर निगम का हाउस टैक्स दिया जा रहा है। उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत नगर निगम, विद्युत निगम और सहारनपुर विकास प्राधिकरण से सूचना के अधिकार के तहत अवैध कब्जे पर कनेक्शन दिए जाने की सूचना मांगी थी। लेकिन कोई सूचना नहीं दी गई। सदर कोतवाली में तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में एसके कटारिया ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले की जांच कराए जाने एवं उसके प्लाट को कब्जामुक्त कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed