{"_id":"5b0b07444f1c1b9c6e8b4e41","slug":"21527449412-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों से बात कर मतदान को राजी हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों से बात कर मतदान को राजी हुए लोग
Updated Mon, 28 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। गांव सांगाठेड़ा में एक भाजपा नेता पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पंचायत कर चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर दी। इससे भाजपा नेताओं में हड़कंप मच गया। भाजपा जिलाध्यक्ष के समझाने पर गुस्साए लोगों ने अपना फैसला वापस लिया।
गांव सांगाठेड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सोमवार को चुनाव के बहिष्कार की घोषणा कर दी। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप गांव में आक्रोशित लोगों के बीच पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपी भाजपा नेता को निष्कासित करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने सभी की बात सुनने के बाद ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया। उनके आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया। विधानसभा संयोजक आनंद राणा, पूर्व प्रधान रामकुमार वर्मा, जसवीर सिंह, डा. प्रवेश बटार, अरविंद, जगमोहन सिंह, राजवीर प्रधान, जगमाल, कंवरसिंह, महेंद्र सिंह, राजबीर सिंह, जसवीर सिंह, संजीव शर्मा, हितेष जौनी, सतीश, पहल सिंह, बिरमपाल, नाथीराम, मांगेराम मौजूद रहे।