फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाबा टिकैत के संघर्ष को याद किया

बाबा टिकैत के संघर्ष को याद किया

Wed, 16 May 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बाबा टिकैत के संघर्ष को याद किया
किसानों के लिए बाबा टिकैत के संघर्ष को याद किया
विज्ञापन


सहारनपुर। भाकियू की ओर से आयोजित पंचायत में किसानों के मसीहा स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि टिकैत ने जीवन भर किसानों को सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष किया।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि बाबा टिकैत ने जीवन भर किसानों को सम्मान दिलाने और उनकी बेहतरी के लिए आंदोलन किए। उन्होंने संघर्ष के दम पर प्रदेश सरकार को पांच बार अपनी मांगों केे मानने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को महात्मा टिकैत की कमी हमेशा महसूस होती रहेगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने किसानों की बेहतरी के लिए स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज किसान बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए तरस रहे हैं। लेकिन किसी भी सियासी दल का नेता मुंह खोलने तक को तैयार नहीं है। किसानों की उपेक्षा को भारतीय किसान यूनियन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे ने भी किसान नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अध्यक्षता सरदार भोला सिंह और संचालन अशोक कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार मनमोहन सिंह, रघुवीर सिंह, जगपाल सिंह, मुकेश तोमर, संजय चौधरी, कालूराम प्रधान, राजपाल, नरेश स्वामी, बृजपाल सैनी, घनश्याम राणा, सेवाराम, संजय आर्य, मनीष, केहर सिंह, रामकुमार, ईश्वरचंद आर्य, महीपाल, सुरेंद्र कोबोज, अनूप सिंह, नरेश यादव, भूपेंद्र त्यागी, अशोक, प्रदीप ठाकुर, जहांगीर, पिरथी, प्रवीण कुमार, अजय कांबोज, मनोज, जयपाल, महेश, राकिब, बबलू, सुरेश चौहान, डॉ. राजवीर, शेखर, कमलेश, ऋषिपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed