{"_id":"5aac0c784f1c1bc0758b5f28","slug":"21521224824-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज की मौत के बाद परिजनों का अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज की मौत के बाद परिजनों का अस्पताल में हंगामा
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एक अस्पताल में कई दिन से भर्ती मरीज की मौत के बाद बिल को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सकों पर शव रोकने का आरोप लगाया। जबकि चिकित्सक ने मरीज के परिजनों पर बिल जमा नहीं किए जाने और अभद्रता करने का आरोप लगाया।
मोहल्ला न्यू गोपाल नगर निवासी अरविंद जैन (50 वर्ष) को सांस में परेशानी होने के चलते परिजनों ने 11 मार्च को दिल्ली रोड स्थित मेगा सिटी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को दोपहर बाद मरीज की हालत खराब हो गई और लगभग साढ़े पांच बजे अरविंद जैन का निधन हो गया। परिजनों ने चिकित्सक से शव को ले जाने के लिए कहा। आरोप है कि चिकित्सक ने बिल जमा कराने के बाद मरीज का शव ले जाने के लिए दबाव बनाया। इस बात को लेकर बहस हुई। रात लगभग साढ़े 8 बजे तक भी शव नहीं ले जाया जा सका तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनके परिचित एवं कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर दोनों ओर से जमकर नोकझोंक और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
परिजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने शव को ले जाने से रोक दिया है। बिना अस्पताल का बिल जमा किए शव को नहीं ले जाने दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को थाना ले गई।
विज्ञापन
इस मामले में मेगा सिटी अस्पताल के डा. हर्षवर्धन का कहना है कि मरीज अरविंद जैन को 11 मार्च से आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया था। लेकिन परिजन अस्पताल का रुपया देने से इंकार कर रहे हैं। अस्पताल के स्टाफ के मौके पर आने के बाद अभद्रता कर रहे लोगों को बाहर किया जा सका। इस दौरान उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।