{"_id":"5aa2d49b4f1c1bb0758b4822","slug":"21520620699-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-लॉटरी में दुकानों का आवंटन न होने पर हुआ जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-लॉटरी में दुकानों का आवंटन न होने पर हुआ जमकर हंगामा
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ई-लॉटरी के जरिए ऑनलाइन दुकानों का आवंटन होने की प्रक्रिया न हो पाने के चलते बृहस्पतिवार की रात को जमकर हंगामा हुआ। पोर्टल न चल पाने के कारण आवंटन की प्रक्रिया नहीं हो सकी। हंगामा कर रहे ठेकेदारों को पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया।
शराब की दुकानों के लिए विकास भवन में रात 9 बजे से अधिकारी पोर्टल खुलने का इंतजार करते रहे। ठेकेदार भी दुकानों का आवंटन लेने के लिए पहुंच गए। लेकिन रात तक पोर्टल नहीं खुला तो कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बावजूद तकनीकी कारणों के चलते ई-लॉटरी प्रक्रिया नहीं हो सकी। इससे ठेकेदार भड़क उठे। बताया जा रहा है कि कुछ ठेकेदार इस मामले को लेकर आपस में ही भिड़ गए। जिस पर पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी और लोगों को तितर-बितर किया। आबकारी विभाग के उपायुक्त राकेश कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि कहीं भी ई-लॉटरी से आवंटन नहीं हो सका है। शासन से दोबारा लॉटरी के लिए समय निर्धारित किया जाएगा।