फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ...आओ गीता में ही कुरआन की बातें कर लें

...आओ गीता में ही कुरआन की बातें कर लें

Sun, 04 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
...आओ गीता में ही कुरआन की बातें कर लें
देवबंद (सहारनपुर)। होली के पावन पर्व पर कवि सम्मेलन और हास्य पिचकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने शानदार रचनाएं पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की रात्रि मजनूवाला रोड स्थित प्रकाश होटल में आयोजित कवि सम्मेलन का उद्घाटन सलीम ख्वाजा और धीरज चौधरी ने किया। जबकि दीप प्रज्ज्वलित जसवीर कौर ने किया। इसके बाद कवियों ने रचनाओं की ऐसी झड़ी लगाई की सभी मंत्रमुग्ध हो गए। हरियाणा के कवि रोशन लाल ने कहा.. अस्पताल में डॉक्टर फैक्ट्री मालिक की रिपोर्ट बता रहे हैं, जिसने जिंदगी भर चूसा है खून गरीबों का, उसी में खून की कमी बता रहे हैं। देहरादून से आईं कवियत्री सुरेशा हिंदुस्तानी ने कुछ यूं कहा.. आओ गीत में ही कुरआन की बातें कर लें, दुश्मनी छोड़कर इमान की बातें कर लें। किसलय सैनी क्रांतिकारी ने कहा.. होली पर आओ सब याद करें ईद को भी, जिससे हमेशा भाईचारा एकता बनी रहे। रुड़की के कवि पंकज गर्ग ने कहा.. मेरे देश में हाहाकार मचे, मैं होली के गीत लिखूं कैसे। गाजियाबाद के कुशल कुशवाह ने यूं पढ़ा.. चाहत वफा ये प्यार बसा है होली में, हर एक दिल का इकरार बसा है होली में सुनाकर देर रात्रि तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्षता छायाकार एम. अफसर और संचालन देवी दयाल शर्मा एवं किसलय सैनी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और कवियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक बलवीर सैनी और सहसंयोजक शहजाद उस्मानी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा, त्रिवेणी शुगर मिल उपाध्यक्ष डीएन मिश्रा के प्रतिनिधि एडिशनल जनरल मैनेजर आरके मित्तल के अलावा डा. महेंद्र सैनी, विपिन भारतीय, इमरत लाल सैनी, फहीम उस्मानी, रविंद्र कश्यप, मोईन सिद्दीकी, अशोक गुप्ता, नंदीश भारद्वाज, विक्की कश्यप, कमल देवबंदी, नितिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed