फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जिले में नहीं है रफ्तार मांपने का यंत्र

जिले में नहीं है रफ्तार मांपने का यंत्र

Thu, 01 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
जिले में नहीं है रफ्तार मांपने का यंत्र
सहारनपुर। जिले की पुलिस सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गंभीर नहीं है। फर्राटा भरते वाहनों का चालान काटने का आधार स्पीडोमीटर तक सहारनपुर पुलिस के पास नहीं है। आज तक तेज गति से वाहन चलाने के मामले का एक भी चालान यातायात पुलिस नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर पुलिस के पास कोई योजना तो है नहीं, दुर्घटनाओं को रोकने की भी कोई व्यवस्था भी नहीं हैं। न तो शहर में ट्रैफिक लाइट ही है और न ही ऐसे यंत्र ही हैं, जिससे गति के बारे में पता किया जा सके। अधिकांश दुर्घटनाएं तेज गति से वाहन चलाने से हो रही हैं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी युवा अपनी बाइकों को तेज गति से चलाकर न सिर्फ अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा बन रहे हैं। दिसंबर माह में हुई 202 मौतों में 180 मौतें पुरुषों की रहीं। इनमें से 120 मौतें युवाओं की थीं। इनमें से भी मृतक 90 युवाओं में सिर्फ बाइक सवार रहे। इनमें कुछ तो बाइक की टक्कर लगने से मौत के मुंह में समा गए। इनकी मौत का कारण मोटरसाइकिल की रफ्तार बनी। जनवरी में मंगलनगर चौक पर रात में तेज गति ही दो किशोरों की मौत का कारण बनी। तेज रफ्तार के चलते बाइक से संतुलन बिगड़ गया और खंभे में बाइक जा टकराई। उसके बाद दोनों युवक नाले में जा गिरे और उनकी मौत हो गई। तीन राज्यों की सीमाओं से जुड़े सहारनपुर में वाहनों का काफी संख्या में आवागमन रहता है। लेकिन उनकी गति को लेकर यातायात पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाती है। आज तक एक भी वाहन का चालान गति के चलते नहीं हो सका है। स्पीडोमीटर होता तो रफ्तार से दौड़ते वाहनों पर शिकंजा कसा जा सकता था।
विज्ञापन

--। जल्दी ही गति मापने के 10 यंत्र मिलेंगे
यातायात पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर का कहना है कि शहर में तो गति मापने के यंत्रों की आवश्यकता नहीं होती। हाईवे पर इसकी जरूरत होती है। शीघ्र ही सहारनपुर के लिए 10 यंत्र मिलने जा रहे हैं। जिससे वाहनों की गति को माप कर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed