फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसान की मौत पर भड़के किसान, विद्युत निगम के कार्यालय पर हंगामा

किसान की मौत पर भड़के किसान, विद्युत निगम के कार्यालय पर हंगामा

Wed, 07 Feb 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
किसान की मौत पर भड़के किसान, विद्युत निगम के कार्यालय पर हंगामा
सहारनपुर। विद्युत निगम के अधिकारी के धमकाने से ग्राम सलूनी के किसान तेजपाल सिंह की मौत पर भड़के किसानों ने विद्युत निगम के कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। किसानों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने और लिपिक तथा अधिशासी अभियंता को निलंबित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को रालोद जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम के नेतृत्व में किसान एकत्रित होकर घंटाघर स्थित विद्युत निगम कार्यालय पर पहुंचे और विद्युत निगम के अधिकारियों पर ग्राम सलूनी के किसान तेजपाल सिंह के साथ अभद्रता पर आक्रोश जताते हुए हंगामा किया। किसानों ने आरोप लगाया कि तेजपाल सिंह का बिजली का बिल जमा करने के बावजूद दोबारा जोड़कर भेज दिया था। जिसे ठीक कराने के लिए तेजपाल सिंह कई बार विद्युत निगम के दफ्तर में गए थे। लेकिन बार-बार कोई न कोई बहाना बनाकर उन्हें टाला जा रहा था। किसानों ने आरोप लगाया कि जब सोमवार को तेजपाल सिंह बिल ठीक कराने के लिए अधिशासी अभियंता देशराज सिंह सोनी के पास पहुंचे तो अधिशासी अभियंता ने उनके साथ अभद्रता की और उनके बिल फेंक दिए। अभद्रता के चलते उन्हें भारी आघात लगा। जिससे कार्यालय में ही उनको हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि लिपिक सतेंद्र सिंह और अधिशासी अभियंता देशराज सोनी के उत्पीड़नात्मक रवेये से ही किसान तेजपाल सिंह की मौत हुई है। मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने, परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी विभाग में नौकरी दिए जाने और लिपिक को तुरंत निलंबित करने तथा अधिशासी अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि दोनों पर एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं की गई तो रालोद के नेतृत्व में किसान 13 फरवरी को धरना प्रदर्शन करेगा। मृतक के परिजनों की ओर से विद्युत निगम के आरोपी अधिकारी एवं लिपिक के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा करने वालों में रालोद के प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह, सत्यपाल वर्मा, रमेश चौहान, राव आरिफ, आसिफ, अखलाक, गजेंद्र चौधरी, सचिन चौधरी, राव इरफान, इसरान मलिक, सुधीर कुमार, धीरज सिंह, धर्मवीर सिंह, जगदीश कुमार, विक्रम सिंह, युधिष्ठिर, सुभाष, संजय चौधरी, अमित चौधरी, कोमल सिंह, प्रधान हरपाल सिंह, विपिन चौधरी शामिल रहे।

किसानों को देखते ही कार्यालय छोड़कर भाग गए एक्सईएन
ग्राम सलूनी के किसान तेजपाल सिंह की मौत से गुस्साए किसान विद्युत निगम के दफ्तर पर पहुंचे और हंगामा शुरू किया। किसानों के आक्रोश को देखते ही अधिशासी अभियंता देशराज सिंह सोनी तुरंत ही कार्यालय से बाहर निकले और अपनी गाड़ी में बैठकर भाग गए। किसानों ने उन्हें रोकने का प्रयास भी किया। लेकिन मामला संवेदनशील होते देख वह वहां से चले गए।

निलंबित किया गया लिपिक
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता ग्रामीण वीके शर्मा ने बताया कि लिपिक सतेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जबकि अधिशासी अभियंता देशराज सिंह पर लगाए गए आरोपों की जांच मुख्य अभियंता ने अधीक्षण अभियंता नगरीय रविंद्र गुप्ता को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed