{"_id":"5a5a5bb64f1c1bfb408b4b2b","slug":"21515871158-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली सहित किसान पुल से पानी में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली सहित किसान पुल से पानी में गिरा
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ट्राली सहित किसान पुल से पानी में गिरा
रामपुर मनिहारान। चीनी मिल में गन्ना डालकर लौट रहा किसान का ट्रैक्टर ट्राली सहित हिंडन नदी के पुल से पानी में नीचे जा गिरा। इसमें किसान मामूली रुप से चोटिल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसान को पानी से बाहर निकाला। गांव अहमदपुर निवासी विक्रम सिंह शनिवार सुबह दस बजे गांगनौली चीनी मिल में गन्ना डालकर खाली ट्रैक्टर ट्राली लेकर अपने गांव लौट रहा था। जब वह हिंडन नदी के पुल पर पहुंचा तो ट्रैक्टर के आगे वाले एक पहिए का स्पैंडल टूट गया। इससे ट्रैक्टर पुल पर रेलिंग न होने के कारण अनियंत्रित होकर ट्राली और किसान सहित नदी के जा गिरा। मौके पर जमा भीड़ ने ट्रैक्टर चालक विक्रम को पानी से बाहर निकाला। बाद में ग्रामीणों ने खासी मशक्कत के साथ ट्रैक्टर ट्राली को भी बाहर निकाल दिया।