{"_id":"5a57b0644f1c1b3a198b46d2","slug":"21515696228-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलेमपुर गदा में तालाब में तब्दील हो गया मुख्य मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलेमपुर गदा में तालाब में तब्दील हो गया मुख्य मार्ग
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। कई गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला रास्ता तालाब में तब्दील हो गया है। ग्रामीणों को घुटनों तक के पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। साथ ही इससे बीमारियां फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है।
विकास खंड साढ़ौली कदीम के गांव सलेमपुर गदा में गन्देवड़-चिलकाना मार्ग से यमुना क्षेत्र के कई गांवों को जाने वाला नानौली मार्ग तालाब में तब्दील हो रहा है। इससे राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग इसी पानी से होकर गुजर रहे हैं। यह रास्ता क्षेत्र के गांव मिल्को, नानौली, टटोहल, रसूली, बरथा कोरसी व असलमपुर आदि गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ता है। ग्रामीण बालेश्वर प्रसाद, तेजपाल, अंकुश सैनी, सोहनलाल सिंह, राजीव कुमार बनवाल, रमेशचंद, सोमपाल आदि का कहना है कि पानी के लंबे समय से भरे रहने के कारण उसमें बदबू हो गई है। जिससे संक्रामक रोग फैलने की चिंता उन्हें सता रही है। ग्रामीणों ने पानी की उचित निकासी कर रास्ता सुचारु कराए जाने की मांग की है।
उधर, एडीओ पंचायत मोहकम सिंह ने बताया कि रास्ते में जलभराव के बारे में उन्हें अभी कोई जानकारी नहीं है। जानकारी कर शीघ्र ही उचित व्यवस्था कराई जाएगी।