फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पांच एच अपनाओ, सात एस छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो

पांच एच अपनाओ, सात एस छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो

Sun, 24 Dec 2017 12:25 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
पांच एच अपनाओ, सात एस छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो
सहारनपुर। शनिवार 23 दिसंबर को फिजिशियन डे मनाया गया। कुछ चिकित्सकों ने गरीब और गंभीर मरीजों से परामर्श शुल्क नहीं लिया। साथ ही मरीजों को परामर्श और दवा के साथ ही जीवनभर स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

चिकित्सकों का मानना है कि यदि इंसान अपनी दिनचर्या में बदलाव करे और खानपान में अच्छी डाइट ले तो वह कम बीमार पड़ेगा। इससे न केवल उसको शारीरिक और मानसिक लाभ होगा, साथ ही पैसा भी बचेगा। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संजीव मिगलानी ने बताया कि उन्होंने एक पद्घति बनाई हुई है, जिसे अपनाकर कोई भी व्यक्ति गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से खुद को बचा सकता है। डॉ. मिगलानी के अनुसार इंसान को खानपान में सात एस से परहेज रखना चाहिए, जबकि पांच एच को अपनाना चाहिए। ऐसा कर कोई भी व्यक्ति ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियों, डायबिटीज, कैंसर, दमा, सांस की नली में सूजन और डिप्रेशन से बच सकता है।
विज्ञापन


इन सात एस से करें परहेज
- साल्ट हाई - यानी नमक का कम इस्तेमाल करें।
- स्मोकिंग - धूम्रपान न करें।
- सीडेंट्री लाइफ स्टाइल - लगातार देर तक बैठकर काम न करें।
- स्ट्रेस - काम के बोझ को दिल पर न लें।
- स्प्रिट - नशीले पदार्थों जैसे शराब से बचें।
- सैचुरेट फूड - तले हुए और चटपटे भोजन से बचें।
- शुगर हाई - ज्यादा मीठा न खाएं।

इन पांच एच को अपनाएं
- हाई फ्रूट - ताजे फलों का सेवन करें।
- हाई वेजीटेबिल - ताजी और हरी सब्जियां खाएं।
- हाई फाइबर डाइट - अनाज और दालों का अधिक इस्तेमाल करें।
- हाई फिश - मासाहारी हैं तो मछली का अधिक प्रयोग करें।
- हैंड फुल ऑफ नट - मुट्ठी भर बादाम या मूंगफली खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed