{"_id":"5a3ab0754f1c1b87698c2d3b","slug":"21513795701-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शब्बीरपुर मामले में आरोपियों पर कर्रवाई न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शब्बीरपुर मामले में आरोपियों पर कर्रवाई न करने का आरोप
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्राम शब्बीरपुर के दलित समाज के लोगों ने ग्राम शब्बीरपुर में हुए जातीय संघर्ष के आरोपियों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
बुधवार को राहुल भारती एवं राजकुमार के नेतृत्व में ग्राम शब्बीरपुर के लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे और शब्बीरपुर में 5 मई को हुए बवाल के आरोपियों पर कार्रवाई न किए जाने एवं 16 दलित पीड़ितों द्वारा कराई गई एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई है। इस मामले में एसएसपी को ज्ञापन देकर पीड़ितों के नाम भी जांच में शामिल कराए जाने की मांग की है। उन्होंने विवेचना में संसारी, सलेलता, बलबूतरी, नीता, श्याम सिंह, भोपाल सिंह, रूपा, नरेशो, रेखा, प्रमिला, तारावती, मनोज, मिथलेश, संतोष, मुनेश तथा रचना के नाम विवेचना में शामिल किए जाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि शब्बीरपुर के लोगों को न्याय नहीं मिला जो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में नरेश कुमार, राजकुमार, मनवीर, श्रीकांत शामिल रहे।
रासुका और इनाम के मामले में भीम आर्मी को प्रशासन दे जवाब : नौटियाल
सहारनपुर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजीत सिंह नौटियाल ने कहा है कि भीम आर्मी के पदाधिकारियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा लगाई की रासुका और इनाम घोषित करने के बारे में जवाब देना होगा। आरटीआई के तहत उन्होंने प्रशासन से जवाब मांगा है। दलितों पर इस प्रकार का अत्याचार सहन नहीं होगा।
मनजीत सिंह नौटियाल बुधवार को संत रविदास छात्रावास में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को बेवजह परेशान करने पर प्रशासन की रिपोर्ट मानवाधिकार आयोग को भिजवाई गई है। दलितों पर अत्याचार का ग्राफ पूरे देश में बढ़ रहा है। भीम आर्मी ने दलितों की आवाज को उठाया तो भीम आर्मी के पदाधिकारियों पर रासुका लगा दी गई और ईनाम घोषित कर दिया गया। प्रशासन द्वारा दलितों, मासूमों एवं नाबालिग बच्चों को बेरहमी से पीटा गया। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी ने एसोसिएशन पैनल तैयार किया है। जिसमें भीम आर्मी के पदाधिकारियों पर रासुका एवं बेवजह इनाम घोषित करने पर आरटीआई के तहत जवाब मांगा गया है। जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया ने कहा कि भीम आर्मी लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही है। हर व्यक्ति की मदद कर रही है। इस मौके पर रोहित राज गौतम, सतीश कुमार, दीपक बौद्ध, अजय गौतम, विनोद प्रधान, रोहित नौटियाल, डाक्टर सचिन दौलतराम, प्रवीण गौतम, टिंकू कपिल, राजन गौतम, सचिन वालिया मौजूद रहे।