{"_id":"5a1efd314f1c1bee688bea19","slug":"21511980337-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलकाना में 79.5 फीसदी मतदान, तीन वार्डों पर छह बजे तक डले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलकाना में 79.5 फीसदी मतदान, तीन वार्डों पर छह बजे तक डले वोट
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-5 और संबंधित
चिलकाना।
नगर पंचायत सुलतानपुर चिलकाना में सांय पांच बजे तक कुल मिलाकर 80.40 प्रतिशत मतदान हुआ । सबसे ज्यादा मतदान वार्ड संख्या 12 में 87 प्रतिशत मतदान हुआ । मतदान शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए कस्बे में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया। सांय पांच बजे तक वार्ड संख्या चार, 10 और 11 पर मतदाताओं की लाईन लगी थी। इन तीनों केंद्रों पर सवा छह बजे मतदान संपन्न हुआ।
बृहस्पतिवार को नगर पंचायत के चेयरमैन के लिए हुए चुनाव में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी की। सुबह से ही कुछ बूथों पर मतदाताओं की लाईन लग गई थी। दोपहर 12 बजे तक कस्बे सभी 13 बार्डो में कुल करीब 41 प्रतिशत लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया था। सायं पांच बजे मतदान समाप्त होने तक वार्ड संख्या एक में 1017 में से 851, वार्ड दो में 1062 में से 906, वार्ड तीन में 1010 में से 837, वार्ड चार में 910 में से 781, वार्ड पांच में 935 में से 692, वार्ड छ: में 1053 में से 901, वार्ड सात में 1240 में से 866, वार्ड आठ में 1198 में से 976, वार्ड नौ में 1098 में से 772, वार्ड 10 में 1175 में से 910, वार्ड 11 में 1209 में से 874, वार्ड 12 में 906 में से 790, वार्ड 13 में 944 में से 761, ने अपने मतों का प्रयोग किया। कस्बे में प्राइमरी स्कूल में पांच बजे भी मतदाताओं की लाइन लगी हुई थी। कस्बे में शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए एसडीएम सदर संगीता, सीओ फुगाना लालू सिंह, थाना प्रभारी नीरज सिंह सुबह से भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैदी से लगे हुए थे। अति संवेदनशील बूथ प्राइमरी स्कूल में बने बूथ पर किसी भी तरह की गड़बडी को रोकने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात था। वोट डालने के लिए महिलाओं तथा युवाओं में गजब का उत्साह था।